1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. दुमका में गैस लाइटर से लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से भड़की आग, खलासी जिंदा जला, 4 वाहन जलकर खाक

दुमका में गैस लाइटर से लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से भड़की आग, खलासी जिंदा जला, 4 वाहन जलकर खाक

 Published : Feb 26, 2026 06:29 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 06:37 am IST

दुमका में बुधवार रात गैस लाइटर से लदे एक ट्रक को पीछे से चिप्स लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक कुछ दूर जाकर धू-धू कर जलने लगा। आग से निकली लपटों ने ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

dumka truck trailer fire- India TV Hindi
टक्कर के बाद ट्रक और ट्रेलर में लगी आग। Image Source : X- ANI

झारखंड के दुमका में सिगरेट लाइटर गैस लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर लगते ही दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में एक खलासी जिंदा जल गया जबकि दो अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसा बुधवार की रात दुमका रेलवे स्टेशन के करीब रिंग रोड पर हुआ। गैस लाइटर से लदे ट्रक और चिप्स ट्रेलर की टक्कर हो गई।

भीषण आग में 4 वाहन जलकर खाक

टक्कर के बाद गैस लाइटर से लदे ट्रक में भीषण आग लग गई, जो देखते ही देखते तीन गाड़ियों तक फैल गई। आग से निकली लपटों ने चिप्स लदे ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा एक अन्य खाली ट्रेलर और एक हाइवा ट्रक में भी आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चारों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। इस घटना में ट्रेलर के खलासी की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे का वीडियो आया सामने-

ट्रक में सिगरेट लाइटर में इस्तेमाल होने वाला गैस लोड था जिसका रासायनिक नाम ब्यूटेन है। ब्यूटेन एक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन गैस है, जो दबाव में तरल रूप में रखी जाती है और बाहर निकलते ही गैस बनकर आसानी से जलती है। इसका इस्तेमाल सिगरेट लाइटर, पोर्टेबल गैस स्टोव आदि में किया जाता है।

बांका का रहने वाला था खलासी उमेश कुमार

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाला खलासी उमेश कुमार बिहार के बांका का रहने वाला था। वह बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के दोना पाथर का रहने वाला था। वहीं, घायल संतोष कुमार भी बांका के बेलहर का रहने वाला है। दोनों ड्राइवर खलासी चिप्स लदे ट्रक पर सवार थे। संतोष को बेहतर इलाज के लिए बंगाल के सिउड़ी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: पुलिस ने जब्त की बाइक तो डिलीवरी बॉय ने गुस्से में थाने के गेट पर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

वंदे भारत की चपेट में आने से पति-पत्नी और मासूम की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।