1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार, देखें कौन-कौन बना मंत्री

हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार, देखें कौन-कौन बना मंत्री

 Published : Dec 05, 2024 06:43 am IST,  Updated : Dec 05, 2024 02:35 pm IST

हेमंत सोरेन कैबिनेट में इस बार क्षेत्रीय, जातीय समीकरण और महिला समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। आज दोपहर रांची राजभवन के अशोक उद्यान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के छह विधायकों सहित 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

hemant soren- India TV Hindi
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Image Source : PTI

झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। आज दोपहर 12.30 बजे राजभवन में 11 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सोरेन कैबिनेट में इस बार क्षेत्रीय, जातीय समीकरण और महिला समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के छह विधायकों सहित 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वाले झामुमो के 6 विधायक सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हाफिजुल हसन हैं।

कांग्रेस से किसने ली मंत्री पद की शपथ?

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत स्टीफन मरांडी द्वारा विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में शपथ लेने के साथ हुई।

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को ली थी CM पद की शपथ

इससे पहले 28 नवंबर को राज्य में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले महीने JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल की थी और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 24 सीट मिली थीं।

यह भी पढ़ें-

हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ED के सामने व्यक्तिगत पेशी से मिली छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।