1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में SIR का 65 फीसदी से ज्यादा काम पूरा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की यह अपील

झारखंड में SIR का 65 फीसदी से ज्यादा काम पूरा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की यह अपील

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 12, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 12:30 pm IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि मतदाता सूची में नाम ढूंढ़ने में बीएलओ की मदद करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं का सही नाम दर्ज कराने पर जोर दिया।

SIR- India TV Hindi
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन Image Source : PTI

झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का 65 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदाता सूची की एसआईआर मैपिंग प्रक्रिया गांव में 70 फीसदी से ज्यादा पूरी हो चुकी है। वहीं, शहर में यह आंकड़ा 65 फीसदी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सभी मतदाताओं का नाम सही-सही तरीके से दर्ज कराना है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, "विशेष रूप से शहरी मतदाताओं से हमारी अपील है कि वे ऑनलाइन माध्यम से पिछले एसआईआर की सूची में अपना नाम खोजें। यह प्रक्रिया सरल है और आप एवीएसपी पोर्टल पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपका सहयोग बहुत जरूरी है। यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत सुधार करवाएं। इससे आने वाले चुनावों में पारदर्शिता बनी रहेगी।"

हर मतदाता को शामिल करने पर जोर

चुनाव आयोग का जोर हर मतदाता को शामिल करने पर है। इसी वजह से बारीकी से लिस्ट की जांच की जा रही है और गांव के सभी लोगों को नई सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है। इस प्रक्रिया में देरी के चलते कई राज्यों में अतिरिक्त समय भी दिया गया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव होने में लंबा समय है। हालांकि, बांग्लादेश से सटा होने के कारण यहां भी घुसपैठियों की अच्छी संख्या होने से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कुछ मतदाताओं से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। 

विपक्षी दल कर रहे विरोध

संसद में विपक्षी दलों ने एस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया का विरोध किया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि वह एसआईआर के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह प्रक्रिया कानूनी तरीके से होनी चाहिए। किसी को भी मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

धनबाद में 9 दिनों से गैस रिसाव जारी, अब तक दो महिलाओं की मौत, ड्रोन से मापी गई स्थिति

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय ने दक्षिण कोरिया की क्यूंगसंग यूनिवर्सिटी से की बड़ी साझेदारी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।