1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. वासेपुर में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 15 मोहल्लों पर एक साथ छापेमारी, 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत हुई कार्रवाई

वासेपुर में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 15 मोहल्लों पर एक साथ छापेमारी, 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत हुई कार्रवाई

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 12, 2026 02:40 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 02:44 pm IST

झारखंड के धनबाद जिले के वासेपुर में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन' चलाया है। बता दें कि प्रिंस खान दुबई में छिपा है और उसके खिलाफ दर्जनों हत्या-रंगदारी के केस दर्ज हैं।

jharkhand dhanbad wasseypur police action- India TV Hindi
वासेपुर में पुलिस का एक्शन। Image Source : REPORTER

झारखंड के धनबाद जिले के वासेपुर इलाके में सोमवार की सुबह पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' चलाया। धनबाद पुलिस द्वारा प्रिंस खान गैंग के शूटरों और AK-47 जैसे घातक हथियारों की तलाश में 15 मोहल्लों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस का यह ऑपरेशन अपराधियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

धनबाद पुलिस की भारी फोर्स ने अहले सुबह से ही मोहल्लों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। प्रिंस खान गैंग के कुख्यात सदस्यों के मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर यह एक्शन लिया गया। पुलिस ने घर-घर तलाशी ली, संदिग्धों को हिरासत में लिया और अवैध हथियारों की बरामदी की कोशिश की।

प्रिंस खान गैंग के शूटर दहशत फैला रहे

धनबाद के वासेपुर में पुलिस ऑपरेशन की कमान एसएसपी ने खुद संभाली। आपको बता दें कि प्रिंस खान गैंग के शूटर लंबे समय से इलाके में दहशत फैला रहे थे। इसके बाद AK-47 और अन्य हथियारों की अफवाहों पर पुलिस अलर्ट हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन के दौरान अब तक 10 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं, लेकिन बड़े शिकार की तलाश जारी है। स्थानीय लोग भी ऑपरेशन में सहयोग कर रहे है। अब देखना होगा कि क्या पुलिस के इस बड़े एक्शन से प्रिंस खान गैंग को करारा झटका लगता है।

दुबई में रहता है प्रिंस खान

वासेपुर में पुलिस का यह ऑपरेशन धनबाद को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। आपको बता दें कि प्रिंस खान दुबई में रहते हुए अपने गैंग का संचालन कर रहा है। उसके खिलाफ झारखंड में चतरा, पलामू, रांची, जमशेदपुर और धनबाद समेत कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये मामले मुख्य रूप से रंगदारी, हत्या, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े हैं, जिसमें हाल ही में कोयला कारोबारियों से एक करोड़ की रंगदारी मांगने जैसे मामले शामिल हैं। (रिपोर्ट: कुंदन सिंह)

ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में दखल दे रहा था फर्जी IAS अफसर, पुलिस की पूछताछ में यूं खुली पोल

जमशेदपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद, हत्या के आरोप में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।