1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरदबल, दो दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरदबल, दो दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला

 Published : Aug 11, 2024 02:51 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 03:09 pm IST

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने दो दर्जन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

IAS अधिकारियों का तबादला- India TV Hindi
IAS अधिकारियों का तबादला Image Source : FILE

रांची:  झारखंड सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए करीब दो दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें राजभवन में राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी का भी ट्रांसफर र दिया गया है। उनकी जगह विप्रा भाल को नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से शनिवार देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की गई। सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग में सचिव के पद पर तैनात 2006 बैच की आईएएस अधिकारी भाल का तबादला कर उन्हें राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। 

नितिन कुलकर्णी सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव

वहीं राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव, JUIDCO के प्रबंध निदेशक और ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखंड) को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें वाणिज्य-कर विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन (अतिरिक्त प्रभार- प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड) को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का डायरेक्टर बनाया गया है। 

अमित प्रकाश को आबकारी आयुक्त का पद संभालेंगे

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव अमित प्रकाश को आबकारी आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है तथा वे झारखंड राज्य पेय निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर भी कार्य करते रहेंगे। जेएसएलपीएस, रांची के संदीप सिंह को रांची नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है तथा वे रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित शैलेंद्र कुमार लाल को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी का मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। झारखंड, रांची के आबकारी आयुक्त सुनील कुमार सिंह को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का अपर सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। अनन्या मित्तल, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को प्रशासक, स्वर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रही समीरा एस को निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान के पद पर नियुक्त किया गया है तथा वे अपने कार्यों के साथ-साथ महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, झारखंड, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य वाटरशेड मिशन तथा निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, झारखंड, रांची का प्रभार संभालेंगी।

रवि आनंद संयुक्त सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग संंभालेंगे

पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे रवि आनंद को संयुक्त सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार का प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार दुबे, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गिरिडीह को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड नियुक्त किया गया है।

पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे सौरभ कुमार भुवानिया को संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखंड नियुक्त किया गया है। आलोक कुमार को संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची नियुक्त किया गया है। शताब्दी मजूमदार को अवर सचिव, वित्त विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।