1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. जमशेदपुर में PM मोदी: RJD, Congress और JMM को लपेटा, बोले - ये तीनों झारखंड के दुश्मन हैं

जमशेदपुर में PM मोदी: RJD, Congress और JMM को लपेटा, बोले - ये तीनों झारखंड के दुश्मन हैं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 15, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Sep 15, 2024 02:21 pm IST

पीएम मोदी जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपसे बिना मिले नहीं जाता। कोई भी रूकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती। साथ ही पीएम ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही मोदी ने लोगों को करमा पर्व की बधाई भी दी।

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी- India TV Hindi
लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उनके पहुंचते ही लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। मोबाइल टॉर्च जलाकर लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा भी मौके पर मौजूद रहे। झारखंड की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप लोगों से सामने आकर बात करना चाहता था इसलिए मैं सड़क मार्ग से होते हुए आपके पास पहुंचा हूं। साथियों कोई भी रूकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जाऊंगा।

लोगों को करमा पर्व की दी बधाई

पीएम ने वहां के लोगों को करमा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि उत्सव के इस माहौल में झारखंड को छह नई वंदे भारत ट्रेनें मिली है। इन ट्रेनों से युवाओं के लिए रोजगार और प्रगति के अवसर बनेंगे। आज हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिलें। करमा पूजा के दिन बहनें इस घर में प्रवेश कर पाएंगे। आपका ये भाई अपनी बहनों को पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया। अधिकांश घर (पीएम आवास योजना के) मेरी बहनों और माताओं के नाम पर हैं। कर्मा पूजा के दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। आज आपका यह भाई आपको पक्का घर उपहार में देने में सक्षम होने के लिए धन्य है।

झारखंड के तीन दुश्मन 

पीएम ने लोगों से कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं, जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस। आरजेडी आज भी झारखंड से उसके गठन का बदला लेना चाहती है। और कांग्रेस झारखंड से नफरत करती है। कांग्रेस ने इतने दशकों तक दिल्ली से देश पर राज किया, लेकिन पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को आगे नहीं आने दिया। जेएमएम आदिवासी वोटों का इस्तेमाल करके राजनीति में आगे बढ़ी। लेकिन आज वे उन लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने आदिवासियों के जंगलों पर कब्जा कर लिया।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "पिछली सरकारों ने खनिज संपन्न झारखंड को सिर्फ लूटा। हमने जिला खनिज फाउंडेशन बनाया। भाजपा झारखंड के विकास के लिए केंद्र में काम कर रही है।"

ये भी पढ़ें:

झारखंड: जमशेदपुर में पीएम मोदी का रोड शो हुआ कैंसिल, सामने आई वजह

झारखंड चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय विधायक अमित यादव, जेपी वर्मा भी पार्टी में लौटे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।