1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव की रांची में आज बैठक, कांग्रेस और JMM में 77 सीटों पर बनी सहमति

राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव की रांची में आज बैठक, कांग्रेस और JMM में 77 सीटों पर बनी सहमति

 Published : Oct 19, 2024 09:54 am IST,  Updated : Oct 19, 2024 03:03 pm IST

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

तेजश्वी यादव, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन- India TV Hindi
तेजश्वी यादव, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन Image Source : FILE PHOTO

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को रांची में रहेंगे। यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के साथ उनकी बैठक है। झारखंड विधानसभा चुनाव की सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा होनी है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दो दिन के रांची दौरे पर हैं। 

RJD को सीट देने को तैयार नहीं JMM

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में 77 सीट पर सहमति बनी है। 4 सीटों पर अभी चर्चा जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आरजेडी को कोई सीट देने को तैयार नहीं है। वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव ने रांची पहुंचने के बाद सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि अभी हम लोग पहुंचे हैं। थोड़ा धैर्य रखिए।

NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 68 और आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू को दो और एलजेपी को एक सीट दी गई है।

इन दो सीटों से चुनाव लड़ेगी JDU 

एनडीए में सीटों के बंटवारे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से जेडीयू चुनाव लड़ेगी। चतरा विधानसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी LJP के खाते में आई है।

झारखंड में दो चरणों में चुनाव

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को है। दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को है। 23 नवंबर को वोटों की काउटिंग होनी है। झारखंड के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।