1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के बोकारो में हाइवा, ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

झारखंड के बोकारो में हाइवा, ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

 Published : Dec 14, 2024 07:42 am IST,  Updated : Dec 14, 2024 09:58 am IST

बोकारो-रामगढ़ नेशनल हाइवे पर हुए रोड एक्सीडेंट में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो, ट्रैक्टर और हाइवा से टकरा गई।

झारखंड के बोकारो में भीषण रोड एक्सीडेंट - India TV Hindi
झारखंड के बोकारो में भीषण रोड एक्सीडेंट Image Source : INDIA TV

बोकारो: बोकारो रामगढ़ एनएच 23 पर शुक्रवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगो की चली गई जान। वहीं इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल में दो बच्चे भी के साथ एक महिला भी शामिल है। यह हादसा बोकारो रामगढ़ एनएच 23 के कसमार थाना क्षेत्र के चटनियां रोड के पास हुई। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण कार्य करने वाली हाइवा की टक्कर पहले ट्रैक्टर से हुई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर दूर जाकर गिरा। 

हाइवा, ट्रैक और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे 23 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के दौरान सीमेंट लदा एक ट्रक चटनियां रोड पर खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बोकारो की ट्रैक से टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार आठ लोगो में से पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल गए। इस मामले में कुल 6 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो में सवार मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो रामगढ़ जिला के गोला थाना क्षेत्र के सुतरी गांव के रहने वाले थे। सभी बोकारो के चंद्रपुरा स्थित फुलवारी गांव में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। 

हजारीबाग में बस दुर्घटना में 12 लोग घायल

पुलिस ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार को एक अन्य दुर्घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना एनएच-33 पर चरही घाट के यूपी मोड़ पर उस समय हुई, जब बस बिहार के सीवान से रांची जा रही थी। पुलिस ने आगे बताया कि घायलों में से छह की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों एक महिला और एक 15 वर्षीय लड़की को उनकी हालत गंभीर होने पर रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भेज दिया गया।

रिपोर्ट- मृत्युंजय, बोकारो 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।