1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पत्नी के दो प्रेमियों को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे पति का दांव पड़ा उल्टा, बॉयफ्रेंड को लगी भनक तो गोली से उड़ाया

पत्नी के दो प्रेमियों को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे पति का दांव पड़ा उल्टा, बॉयफ्रेंड को लगी भनक तो गोली से उड़ाया

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 17, 2026 10:14 am IST,  Updated : Apr 17, 2026 10:16 am IST

झारखंड के झरिया में पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मृतक की पत्नी से आरोपियों का अफेयर है। दोनों प्रेमियों ने महिला के पति को हटाने की साजिश रची।

घटना स्थल- India TV Hindi
घटना स्थल Image Source : REPORTER

धनबादः झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के चलते मो. शमीम अंसारी उर्फ गुड्डू सेठ (36 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों - सिद्धू (मृतक का स्टाफ) और गिरिडीह निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। जांच से पता चला कि गुड्डू की पत्नी का शुभम से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि सिद्धू भी उससे मोबाइल पर लगातार बातें करता था। 

साजिश और हत्याकांड

गुड्डू को पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लग चुकी थी और वह 10 अप्रैल को पत्नी के प्रेमी शुभम और अपने स्टॉफ सिद्धू की हत्या की सुपारी देने की फिराक में था। शुभम को यह बात पता चल गई। इसके बाद 12 अप्रैल की रात सिद्धू ने गुड्डू को सुनसान ओबी डंप (कोयला खदान) क्षेत्र में बुलाया। वहां शुभम के साथ मिलकर सिद्धू ने गुड्डू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 7.65 एमएम देशी पिस्तौल, क्षतिग्रस्त एप्पल मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी कर इस हाई प्रोफाइल मर्डर का 48 घंटों में खुलासा किया। मृतक की पत्नी के बयान पर शुरू हुई जांच में अभी तक उसकी संलिप्तता साबित नहीं हुई, लेकिन पुलिस की नजर उस पर बरकरार है। इस त्रिकोणीय प्रेम जाल ने एक परिवार को तन्हा छोड़ दिया, जहां पति खुद शिकार बन गया। 

रिपोर्ट- कुंदन सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।