1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. 'मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए सुसाइड कर रही हूं', महिला ने घर में लगाई फांसी

'मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए सुसाइड कर रही हूं', महिला ने घर में लगाई फांसी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 21, 2026 02:33 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 03:01 pm IST

झारखंड में एक महिला ने मानसिक तनाव में आकर अपनी जान दे दी। महिला ने मरने से पहले सुसाइड लिखा। इसमें लिखा गया है कि उसके मरने की वजह कोई नहीं है।

मृतक महिला की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतक महिला की फाइल फोटो Image Source : REPORTER

पूर्वी सिंहभूमः शहर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा निवासी 40 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात रूपा देवी ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महिला ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने लिखा है कि “मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।” प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के कई वर्षों बाद भी संतान नहीं होने के कारण वह परेशान रहती थी। उनकी शादी वर्ष 2003 में अजय वर्मा से हुई थी।

इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद ही महिला के चचेरे भाई की शादी होने वाली थी, जिससे घर में पहले खुशी का माहौल था। पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जंगल में 2 महिलाओं के शव मिले

वहीं, पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह झारखंड के लातेहार ज़िले के एक जंगल में दो महिलाओं के शव मिले। पुलिस के अनुसार, गुरिकम जंगल में एक जंगली बाइसन (जंगली भैंसे) के हमले में इन महिलाओं की मौत हो गई। वन रेंज अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिवार वालों के बयान के मुताबिक, ये महिलाएं सोमवार सुबह जंगल में फूल तोड़ने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। मृतक महिलाओं की पहचान शिलामनिया देवी (64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 50,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई है, जबकि ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुआवज़े के तौर पर 3.5 लाख रुपये और दिए जाएंगे।

रिपोर्ट- गंगाधर पांडे

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।