1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE BOARD 2020: बोर्ड ने जारी किया जरूरी नोटिस, फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कारवाई

CBSE BOARD 2020: बोर्ड ने जारी किया जरूरी नोटिस, फर्जी अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस करेगी सख्त कारवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 07:13 pm IST

इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से परीक्षा में फर्जी सूचना अपलोड करने वालो को चेतावनी दी गई है

cbse- India TV Hindi
cbse

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में छात्रों का ध्यान परीक्षा में लगा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से परीक्षा में फर्जी सूचना अपलोड करने वालो को चेतावनी दी गई है।

सूचना के अनुसार "कई असामाजिक तत्व छात्रों के लिए सीबीएसई के फ़र्जी प्रश्न पेपर अपलोड कर रहे हैं और उसका भुगतान करने के लिए कह रहे है, यूट्यूब पर सीबीएसई प्रश्न पेपर लीक होने के बारे में फर्जी वीडियो डाल कर छात्रों ,अभिभावकों और आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसी गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी जाती है कि वे अफवाह फैलाने की गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें। अगर CBSE के संज्ञान में ऐसी सूचना आती है तो दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों पर तत्काल जरूरत और कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगी"।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन