1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IBPS Clerk Mains Admit Card: IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Clerk Mains Admit Card: IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 06:02 pm IST

IBPS ने क्लर्क मेंस परीक्षा (IBPS Clerk Mains Exam 2020) का एडमिट कार्ड आज यानी 07 जनवरी 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जारी कर दिया है।

IBPS Clerk Mains Admit Card 2019 released- India TV Hindi
IBPS Clerk Mains Admit Card 2019 released Image Source : PTI

IBPS Clerk Mains Admit Card Download: IBPS ने क्लर्क मेंस परीक्षा (IBPS Clerk Mains Exam 2020) का एडमिट कार्ड आज यानी 07 जनवरी 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले हैं वे, आधिकारिक वेबसाइट  www.ibps.in  पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दे आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा 2020 का आयोजन 19 जनवरी 2020 को होने वाला है। साथ ही साथ मेंस परीक्षा में वही उम्मीदवार बैठ सकते हैं जिन्होने आईबीपीएस क्लर्क प्री-परीक्षा क्वालीफाई की है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिेए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड आदि डिटेल्स सबमिट करनी होगी।

IBPS क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2019-20 कैसे डाउनलोड करें?

  1.  आईबीपीएस क्लर्क की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।

  2.  मुख पेज पर दिए लिंक ‘Click here to Download Online Main Exam Call Letter for CRP Clerks-IX’ पर क्लिक करें।

  3.  वेरिफिकेशन के लिए अपना विवरण और कैप्चा दर्ज करें और अपने खाते में प्रवेश करें.

  4.  आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन