1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICAI CA Admit Card 2019: आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर एग्जाम 2019 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

ICAI CA Admit Card 2019: आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर एग्जाम 2019 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2019 01:21 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 01:21 pm IST

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेसी ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन इंटरमीडिएट और फाइनल नंवबर एग्जाम 2019 के लिए ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया है।

ICAI CA Admit Card 2019- India TV Hindi
ICAI CA Admit Card 2019

ICAI CA Admit Card 2019: आईसीएआई सीए फाउंडेशन इंटरमीडिएट फाइनल नवंबर एग्जाम 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेसी ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन इंटरमीडिएट और फाइनल नंवबर एग्जाम 2019 के लिए ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेसी ऑफ इंडिया (ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आईसीएआई सीए फाउंडेशन इंटरमीडिएट फाइनल नवंबर एग्जाम 2019 का एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से किसी भी छात्र के घर पर नहीं भेजा पाएगा। चार्टर्ड अकाउंटेट्स फाउंडेशन कोर्स में ए़डमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने की 9, 13, 15 और 17 नंबर 2019 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम परीक्षा दो समूहों में आयोजित की जाएगी. इंटरमीडिएट समूह 1 की परीक्षा 2, 4, 6 और 8 नवंबर 2019 को आयोजित की जाएगी. वहीं इंटरमीडिएट समूह 2 की परीक्षा 11, 14, 16 और 18 नवंबर 2019 को आयोजित की जाएगी।

इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेसी ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से अंतम पाठ्यक्रम परीक्षा समूह 1 का आयोजन 1, 3, 5 और 7 नवंबर 2019 को किया जाएगा। समूह 2 की परीक्षा आयोजन 9, 13, 15 और 17 नवंबर 2019 को किया जाएगा. छात्रों को सलाह है कि परीक्षा के संबंध में ताजा जानकारी हासिल करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेसी ऑफ इंडिया (ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ICAI CA Foundation Intermediate Final November Exam 2019 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेसी ऑफ इंडिया (ICAI) की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे ICAI CA Foundation Intermediate Final November Exam 2019 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  4. नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  6. आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार एडमिड कार्ड का प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन