1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICSI CS June 2020 exam: कोरोनावायरस के चलते आईसीएसआई जून 2020 परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

ICSI CS June 2020 exam: कोरोनावायरस के चलते आईसीएसआई जून 2020 परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2020 09:34 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 09:34 pm IST

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इंस्टीट्यीट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने CS June 2020 exams के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

ICSI CS June 2020 exam- India TV Hindi
ICSI CS June 2020 exam Image Source : PTI

ICSI CS June 2020 exam: कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इंस्टीट्यीट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने CS June 2020 exams के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।  नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया जा रहा है। 

इससे पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च थी जो कि अब 5 अप्रैल कर दी गई है। वहीं लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल थी जिसे नए नोटिफिकेशन के हिसाब से 15 अप्रैल कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस की कारण देशभर में स्कूल एवं कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी इस दौरान स्थगित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन