1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Main Registration 2020: जेईई मेन 2020 परीक्षा आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च, जल्द करें अप्लाई

JEE Main Registration 2020: जेईई मेन 2020 परीक्षा आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 06:01 pm IST

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जेईई मेन 2020 परीक्षा के लिए अप्लाई नही किया है, उनके पास बस चार दिन बचे हैं

JEE Main Registration 2020- India TV Hindi
JEE Main Registration 2020

JEE Main Registration 2020: जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जेईई मेन 2020 परीक्षा के लिए अप्लाई नही किया है, उनके पास बस चार दिन बचे हैं आवेदन करने के लिए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन 2020 आवेदन पत्र 7 फरवरी को जारी कर दिया था। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आखिरी आवेदन 6 मार्च (रात 11:50 बजे) तक कर सकते हैं।  

उम्मीदवारों को व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, कैटेगरी, माता और पिता का नाम, विकलांगता स्थिति (पीडब्ल्यूडी) आदि प्रदान करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च 2020 है। इस साथ ही, एनटीए ने 12 फरवरी से जेईई मेन 2020 फोटो सुधार सुविधा शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र सब्मिट कर चुके हैं, वे अब जेईई मेन 2020 की वेबसाइट पर लॉग इन करके इमेज की विसंगतियों को दूर कर सकते हैं।

अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज

  • फोटो
  • हस्ताक्षर 
  • 12 वीं कक्षा का एडमिट कार्ड / मार्कशीट / सर्टिफिकेट की स्कैन की गई इमेजेज

महत्वपूर्ण तारीखें

जेईई मेन 2020 आवेदन पत्र जारी
7 फरवरी 2020
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
6 मार्च 2020 (रात 11: 50 बजे तक)
फीस सब्मिट करने की आखिरी तारीख
7 मार्च 2020 (रात 11: 50 बजे तक)
आवेदन पत्र में सुधार
8 से 12 मार्च 2020 (रात 11: 50 बजे तक)
जेईई मेन 2020 अप्रैल परीक्षा
5, 7, 8, 9 और 11 अप्रैल 2020

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in जाकर कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

JEE