1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB NTPC Admit Card 2019: जानिए कब जारी होंगे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें पूरी जानकारी

RRB NTPC Admit Card 2019: जानिए कब जारी होंगे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें पूरी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 10:51 am IST,  Updated : Jul 26, 2019 01:51 pm IST

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2019: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर सकता है।

rrb ntpc admit card 2019- India TV Hindi
rrb ntpc admit card 2019

RRB NTPC 2019 Exam Date: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर सकता है। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी की परीक्षाएं अगस्त महीने में आयोजित की जाएंगी। हालांकि आरआरबी की तरफ से एनटीपीसी एग्जाम को लेकर कोई निर्धारित तिथि नहीं घोषित की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी एग्जाम की तारीखों का ऐलान जल्द करेगा। आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, मेडिकल परीक्षण और डॉक्यूमेंट्स के बाद किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर होने वाली चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को 42 मार्क्स लाना जरूरी होगा। किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को मार्क्स में कोई छूट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा सिनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सिनियर टाइम कीपर सहित पदों पर आवेदन हैं उनकी टाइपिंग टेस्ट की मार्किंग भी मेरिट लिस्ट में जोड़ा जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड : How to Download RRB NTPC Admit Card 2019

  1. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाए।
  2. आरआरबी एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि एग्जाम के समय जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन