1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB NTPC 2019: जानिए कब होगा आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम 2019, पढ़ें पूरी जानकारी

RRB NTPC 2019: जानिए कब होगा आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम 2019, पढ़ें पूरी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 03:55 pm IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी (NTPC) सीबीटी-1 एग्जाम कब आयोजित होगी इसको लेकर अभ्यर्थियों में संशय बरकरार है।

rrb ntpc 2019 exam date- India TV Hindi
rrb ntpc 2019 exam date

RRB NTPC 2019: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी (NTPC) सीबीटी-1 एग्जाम कब आयोजित होगी इसको लेकर अभ्यर्थियों में संशय बरकरार है। पहले कहा जा रहा था कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी, लेकिन विभाग ने किसी कारण की वजह से एग्जाम पोस्टपोन कर दिया और विभाग ने अभी तक एनटीपीसी एग्जाम को लेकर कोई डेट नहीं जारी किया है। भारतीय रेलवे के एक सूत्र से मिली जानकारी की मानें तो आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम जनवरी में आयोजित किया जाएगा। जबकि एग्जाम डेट दिसंबर में जारी की जा सकती है। इसलिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

रेलवे एनटीपीसी की सीबीटी-1 परीक्षा जून में आयोजित की जानी थीं, लेकिन रेलवे भर्ती बोर्ड आज तक एग्जाम आयोजित नहीं कर सका और न ही एग्जाम की डेट अभी तक जारी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम के लिए डेट अब अक्टूबर बाद जारी की जाएगी।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी भर्ती के जरिए कुल 35 से ज्यादा पर नियुक्तियां करेगा। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड : RRB NTPC Exam Admit Card 2019

  1. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन