1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET December 2019: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम आंसर की हुई जारी, ऐसे करें चेक

UGC NET December 2019: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम आंसर की हुई जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 06:55 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम 2019 की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ऑफीशियल वेबसाइट www.ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2019 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December 2019 answer key released- India TV Hindi
UGC NET December 2019 answer key released

UGC NET December 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम 2019 की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ऑफीशियल वेबसाइट www.ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2019 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम 2019 2 दिसंबर से 6 दिसंबर 2019 देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुए थे। 2019 दिसंबर यूजीसी नेट एग्जाम 84 विषयों के लिए आयोजित किया गया था। यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम 2019 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी।जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ आपत्तियां ऑब्जेक्शन चाहते हैं, वे 3 से 5 दिनों के भीतर गलत प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

बता दें कि यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी जिसमें 7,93,813 आवेदकों ने हिस्सा लिया था। आवेदक आंसर की के साथ क्वेश्चन पेपर और रेस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं। आंसर की देखने केलिए आवेदकों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी। आंसर की और रेस्पॉन्स शीट को 13 दिसंबर रात 11.50 बजे तक देखा जा सकता है। इसके बाद लिंक को डी ऐक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसलिए आवेदकों को अपने क्वेश्चन पेपर और रेस्पॉन्सशीट डाउनलोड करके सेव करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें दर्ज कराएं आपत्ति

  1. सबसे पहले उम्मीदवार NTA UGC की आधिकारिक साइट www.ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए UGC NET उत्तर कुंजी चुनौती लिंक पर क्लिक करें।

  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक जानकी भरकर लॉग इन करना होगा।

  4. जिस गलत प्रश्न पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराना है उस पर क्लिक करें।

  5. इसेक बाद उम्मीदवार निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  6. उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए पेज की एक हार्ड कॉपी रख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

UGC