1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPTET 2018 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर, जल्दी करें अप्लाई

UPTET 2018 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर, जल्दी करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2018 06:44 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 06:44 pm IST

उत्तर प्रदेश में टीचर बनने के लिए टीईटी परीक्षा पास करना जरूरी है और इसके लिए उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

UPTET 2018- India TV Hindi
UPTET 2018 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर, जल्दी करें अप्लाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में टीचर बनने के लिए टीईटी परीक्षा पास करना जरूरी है और इसके लिए उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाना होगा। यूपीटीईटी की परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पहला पेपर प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 1-5 शिक्षक) के लिए और दूसरा पेपर उच्च प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 6-8 शिक्षक) के लिए होगा। परीक्षा में 150 सवाल होंगे। परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंट और 30 मिनट का समय मिलेगा।

उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा 2018: जरूरी तारीखें

  • एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 4 अक्टूबर, 2018
  • एप्लीकेशन फार्म का प्रींट निकालने की आखिरी तारीख: 5 अक्टूबर, 2018​
  • यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख: 17 अक्टूबर, 2018​
  • यूपीटीईटी परीक्षा की तारीख: 28 अक्टूबर, 2018​
  • यूपीटीईटी परीक्षा के लिए आंसर की: 29 अक्टूबर, 2018​
  • यूपीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट: 20 नवंबर, 2018

यूपीटीईटी परीक्षा 2018: आयु सीमा

यूपीटीईटी 2018 के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष (सामान्य श्रेणी) की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

TET