1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPTET 2019 Answer Key: जानिए कब जारी होगी यूपीटीईटी 2019 'आंसर की', updeled.gov.in पर करें चेक

UPTET 2019 Answer Key: जानिए कब जारी होगी यूपीटीईटी 2019 'आंसर की', updeled.gov.in पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 03:03 pm IST

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) की तरफ से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 यानी यूपीटीईटी 2019 एग्जाम की आधिकारिक आंसर की 14 जनवरी यानी मंगलवार को जारी की जा सकती है।

uptet 2019 answer key released soon- India TV Hindi
uptet 2019 answer key released soon

UPTET 2019 ANSWER KEY: जो उम्मीदवार काफी लंबे समय से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (UPTET 2019) की 'आंसर की' जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।  उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) की तरफ से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 यानी यूपीटीईटी 2019 एग्जाम की आधिकारिक आंसर की 14 जनवरी यानी मंगलवार को जारी की जा सकती है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे  यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर 'आंसर की' डाउनलोड कर सकते हैं।  उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

यूपीटीईटी 2019 आंसर की के 14 जनवरी को जारी होने के बाद उम्मीदवार आंसर की  के खिलाफ ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन  17 जनवरी 2020 है तक दर्ज कर सकते हैं।

UPTET 2019 Answer Key कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे UPTET 2019 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  3. UPTET 2019 Answer Key लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  4. नये पेज पर मांगी गई सारी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  5.  आंसर की स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  6. भविष्य के लिए उम्मीदवार आंसर की प्रिंटआउट रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन