नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने आज 150 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी। इससे पहले जनवरी 2018 सत्र के लिए यह समयसीमा 31 जनवरी थी।
Related Stories
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि अंतिम तिथि से पहले या उस दिन तक देरी से भुगतान का कोई शुल्क नहीं लगेगा तथा भुगतान सहित पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है।
जिन उम्मीदवारों के पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, उन्हें इग्नू ने आवेदन प्रक्रिया के लिए संयुक्त सेवा केन्द्रों (CSCs) पर जाने का सुझाव दिया था।
इग्नू ने 21 जनवरी को जुलाई 2018 सत्र के लिए अपने पीएचडी और एमफिल पाठ्यक्रमों में नियमित रूप से प्रवेश की भी घोषणा की थी।