1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. IIT JEE : अब यह संस्थान कराएगी जेईई एडवांस की परीक्षा ?

IIT JEE : अब यह संस्थान कराएगी जेईई एडवांस की परीक्षा ?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 01:18 pm IST

क्या इस संस्थान को JEE Advance की परीक्षा करवाने की अनुमति देंगे IIT के निदेशक ?

IIT-JEE Advance- India TV Hindi
IIT-JEE Advance

IIT संस्थानों ने IIT-JEE advance परीक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के माध्यम से करवाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इससे केंद्र सरकार और IIT प्रबंधन के बीच टकराव हो गया है। देश भर के 23 IIT संस्थानों ने दाखिले के लिए किसी अन्य एजेंसी पर भरोसा करने से मना कर दिया है। जबकि, मानव संसाधन विकास मंत्रालय JEE advance की परीक्षा NTA के माध्यम से करवाना चाहता है।

IIT के एक निदेशक की कहना है कि अगर JEE एडवांस कोई दूसरी एजेंसी करवाती है तो उससे प्रश्नों की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। इसके कारण IIT संस्थान एडमिशन के लिए चुने गए छात्रों की काबिलीयत को लेकर आशंकित रहेंगे। साथ ही दूसरी एजेंसी से परीक्षा कराने से पेपर लीक होने का भी खतरा बढ़ जाएगा।
इससे पहले भी दो बार IIT प्रबंधन ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। पहली बार जेईई एडवांस की परीक्षा आसान करने और दूसरी बार B.Tech प्रोग्राम में सीटों को बढ़ाने के लिए भी IIT प्रबंधन ने केंद्र के प्रस्ताव को अपनाने से मना कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन