1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. AIIMS PG 2020 Results: इस दिन घोषित हो सकते है एम्स पीजी एंट्रेंस के नतीजे, ऐसे करें चेक

AIIMS PG 2020 Results: इस दिन घोषित हो सकते है एम्स पीजी एंट्रेंस के नतीजे, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 04:50 pm IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, AIIMS कल यानी कि 22 नवंबर को एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है।

AIIMS PG 2020 Results- India TV Hindi
AIIMS PG 2020 Results

AIIMS PG 2020 Entrance Results: AIIMS कल यानी कि 22 नवंबर को एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। जो उम्मीदवार AIIMS PG MD, MS, MDS, (6 वर्ष) DM, (6 वर्ष) MCh परीक्षा में शामिल हुए थे, वे कल एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। एम्स पीजी एंट्रेंस परीक्षाएं 17 नवंबर 2019 को आयोजित की गई थीं।

बता दें कि एम्स पीजी के नतीजे घोषित होने के बाद  27 नवंबर से एम्स पीजी जुलाई 2020 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एम्स पीजी जनवरी 2020 सेशन के लिए मॉक राउंड में च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो सकती है। वहीं ओपन सीट आवंटन और काउंसलिंग का ओपन राउंड 2 फरवरी 2020 को आयोजित होगा। जनवरी 2020 सेशन  के लिए एम्स पीजी 2020 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट पीडीएफ डॉक्यूमेंट के रूप में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नतीजे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।

  1.  उम्मीदवार सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर ही Results लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद AIIMS PG Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद एम्स पीजी रिजल्ट पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. उम्मीदवार रिजल्ट में अपने नाम को खोजें।
  6. उम्मीदवार एम्स पीजी रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन