1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. AP Inter Results 2018: आंध्र प्रदेश इंटर फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित, यूं करें चेक

AP Inter Results 2018: आंध्र प्रदेश इंटर फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित, यूं करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 03:16 pm IST

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश ने 11वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 11वीं कक्षा की परीक्षा में 4,78,621 परीक्षार्थी बैठे थे...

Andhra Pradesh 1st year Intermediate results 2018 declared | PTI Representational- India TV Hindi
Andhra Pradesh 1st year Intermediate results 2018 declared | PTI Representational

अमरावती: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश ने 11वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल 11वीं कक्षा की परीक्षा में 4,78,621 परीक्षार्थी बैठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार की परीक्षा में कुल 62 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले कुछ परीक्षार्थियों में 67 प्रतिशत लड़कियां और 57 प्रतिशत लड़के हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर क्लिक करके भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश बोर्ड की इंटर की परीक्षाएं फरवरी 2018 से लेकर मार्च 2018 तक चली थीं। क्षेत्रवार बात करें तो कृष्णा से 70 प्रतिशत, पश्चिमी गोदावरी से 67 प्रतिशत, और गुंटुर से 65 प्रतिशत छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं कडाफ से 55, श्रीकाकुलम से 55 और अनंतपुर से 51 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश को BIEAP नाम से भी जाना जाता है। यह बोर्ड राज्य में इंटर की परीक्षाएं आयोजित कराता है।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट-

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

इसके अलावा https://www.examresults.net/ap-board-result/ पर भी क्लिक करके देख सकते हैं।

स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-

- सबसे पहले आंध्र प्रदेश एजुकेशन बोर्ड (बीआईईएपी) की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाए

- यहां AP Intermediate  Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें

- इसके अगले पेज पर रोल नंबर डाले और सबमिट करें

- आपके सामने रिजल्ट खुलेगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन