1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. AHSEC HS result 2018: असम बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे घोषित, ahsec.nic.in में चेक करें अपना रिजल्ट

AHSEC HS result 2018: असम बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे घोषित, ahsec.nic.in में चेक करें अपना रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2018 11:20 pm IST,  Updated : May 31, 2018 10:16 am IST

इस साल इस परीक्षा में 3 लाख छात्र सम्मलित हुए थे। ये परीक्षा 23 फरवरी 2018 से शुरू होकर 22 मार्च 2018 तक चली थी। जिसका रिजल्ट आज घोषित हो गया है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नई दिल्‍ली: असम हायर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल (एएचएसईसी) बाहरवीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जारी करने जा रहा है।  जो छात्र इस परीक्षा में बैठे हैं वो अपने नतीजे असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.nic.in या resultsassam.nic.in पर देख सकते हैं।

छात्र परीक्षा परिणाम का प्रिंट आउट करा सकते हैं बाद में अपने अपने स्कूलों से ऑरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते है। इस साल इस परीक्षा में 3 लाख छात्र सम्मलित हुए थे। ये परीक्षा 23 फरवरी 2018 से शुरू होकर 22 मार्च 2018 तक चली थी। पिछले साल असम बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का परिणा 30 मई 2017 को जारी किया था। पिछले वर्ष कला वर्ग में 73 प्रतिशत, कॉमर्स में 82 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग में 86 प्रतिशत बच्चों को सफलता मिली थी। 

 
Assam HS result 2018 ऐसे देखें रिजल्ट
- ahsec.nic.in/Results पर जाएं
- HS Final Year Exam Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन