1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: क्रैश हुई बिहार बोर्ड की वेबसाइट, रिजल्ट जानने का ये है दूसरा तरीका

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: क्रैश हुई बिहार बोर्ड की वेबसाइट, रिजल्ट जानने का ये है दूसरा तरीका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2019 02:01 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 02:03 pm IST

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। लेकिन, ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण बिहार बोर्ड की वेबसाइट ही क्रैस हो गई।

Bihar board website crashed- India TV Hindi
Bihar board website crashed

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। लेकिन, ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण बिहार बोर्ड की वेबसाइट ही क्रैस हो गई। बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in और biharboardonline.bihar.gov.in दोनों को हमने चेक किया लेकिन दोनों पर ही वेब पेज नहीं खुला। आखिरी बार हमने 13:50 पर वेबसाइट को चेक किया था।

अब सवाल है कि ऐसे में छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट कैसे देखें? ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट जानने के लिए आपके पास दूसरे ऑप्शन्स भी हैं। आप अपने मोबाइल से SMS के जरिए भी अपने रिजल्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।  इसे लिए आपको अपने मोबाइल से BSEB10 और अपना रोल नंबर टाइप कर के 56263 पर SMS मैसेज करना होगा। जिसके बाद आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

वहीं, इसके अलावा कई थर्ड पार्टी वेबसाइस्ट हैं जो छात्र-छात्राओं के रिजल्ट के बारे में जानकारियां देती हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 80.73 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड 10वीं में इस बार सावन राज भारती ने टॉप किया है। सावन राज को परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक मिले हैं।​ जानकारी के लिए बता दें कि अगर बिहार बोर्ड की वेबसाइट फिर से शुरू हो जाती है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे देखें रिजल्ट?

1. रिज़ल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. बिहार बोर्ड 10वीं रिज़ल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) के लिंक को चुनें।

3 रोल नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारियां स‍बमिट करें

4. रिज़ल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) आपके सामने होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन