1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSE Board result 2020 DECLARED: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, इन वेबसाइट पर करें चेक

ICSE Board result 2020 DECLARED: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, इन वेबसाइट पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 03:44 pm IST

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

CISCE 2020 ISCE class 10th ISC class 12th result declared...- India TV Hindi
CISCE 2020 ISCE class 10th ISC class 12th result declared check scores

ICSE, ISC Results 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं  उनके लिए 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  www.cisce.org और  www.results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जो भी छात्र अपने परिणाम 2020 से संतुष्ट नहीं होंगे, वे दोबारा से चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. री-चेकिंग के लिए छात्र 16 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे। इससेे पहले, गुरूवार को बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि शुक्रवार 10 जुलाई को रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार एग्जाम रद्द कर दिए थे।

CISCE Results 2020: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  •  रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और www.cisce.org पर जाएं।
  •  अब अपना कोर्स ICSE 10वीं  या ISC 12वीं  सेलेक्ट करें।
  •  इसके बाद अपना आईडी नंबर और इंडेक्स नंबर सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।

इन वेबसाइट पर दिखेगा CISCE बोर्ड के 10वीं ,12वीं का रिजल्ट

  1.  cisce.org
  2.  careers.cisce.org
  3. results.cisce.org

कैसे मिलेगी मार्कशीट: CISCE काउंसिल छात्रों के लिए डिजिटल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट उपलब्ध करेगा. काउंसिल डिजीलॉकर (DigiLocker) द्वारा सभी छात्रों के लिए उनके नंबर और पास सर्टिफिकेट उपलब्ध करेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन