1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Gujarat Board Results 2019: घोषित हो गए गुजरात बोर्ड के 10वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Gujarat Board Results 2019: घोषित हो गए गुजरात बोर्ड के 10वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2019 01:41 pm IST,  Updated : May 21, 2019 10:17 am IST

Gujarat Board Results 2019: गुजरात सेकेंडरी एंड हाइयर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHEB) की 10वीं के नतीजे 21 मई को घोषित हो गए। स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर देख सकते हैं।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

नई दिल्ली: गुजरात सेकेंडरी एंड हाइयर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHEB) रिजल्ट 2019: 21 मई को GSHEB ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा पहले ही जारी नाटिफिकेशन के मुताबिक नतीजे 21 मई को सुबह 8 बजे जारी हो जाने की बात कही गई थी। बोर्ड द्वारा 10वीं के नतीजे उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जारी किए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट सुबह आठ बजे के बाद वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें गुजरात बोर्ड का रिजल्ट?

  1. गुजरात बोर्ड की वेबसाइट- www.gseb.org पर जाएं
  2. एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर एंटर करें
  4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

गुजरात सेकेंडरी एंड हाइयर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHEB) ने इस साल 10वीं की परीक्षा 7 मार्च 2019 से 19 मार्च 2019 के बीच पूरी कराई थी और 12वीं की परीक्षा 7 मार्च 2019 से 23 मार्च 2019 के बीच कराई गई थी। जबकि पिछले साल 10वीं की परीक्षा 12 मार्च 2018 से 23rd मार्च 2018 तक और 12वीं की परीक्षा 12 मार्च 2018 से 22 मार्च 2018 के बीच कराई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन