HBSE 10th result 2019: हरियाणा में 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा परिणामों का इंतजार खत्म हुआ। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board of School Education) 10वीं की परीक्षा के परिणाम ( BSEH 10th result 2019 ) हुए घोषित। HBSE बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा के परिणाम दोपहर बाद 3 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दे कि दसवीं में 57.39% छात्र हुए पास।
Related Stories
इस साल 10वीं में 3,64,967 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2019 का आयोजन इस साल 8 मार्च 2019 से 30 मार्च 2019 तक किया गया था। इस परीक्षा में राज्यभर के करीब चार लाख बच्चों ने भाग लिया था। बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम परीक्षा खत्म होने के 42 दिनों के भीतर कर रहा है।
HBSE 10th result 2019: ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आप हरियाणा बोर्ड की ऑफीशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप डायरेक्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट इंडिया रिजल्ट पर चले जाएंगे।
-
हरियाणा बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट की जानकारी डालें और सबमिट करें।
-
सबमिट करने पर रिजल्ट आपके सामने होगा. जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले HBSE 12th Result 2019 की घोषणा बुधवार को www.bseh.org.in पर की गई थी। इस बार 74.48 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 82.48 फीसदी लड़कियां और 68.01 फीसदी लड़के पास हुए। भिवानी ने दीपक ने 497 अंक हासिल कर ओवरऑल टॉप किया था।
पिछली बार की बात करें तो पिछले साल 10वीं में 51.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। प्राईवेट परीक्षार्थियों का रिजल्ट 66.72 फीसदी रहा था। लड़कियों ने 55.34 प्रतिशत परिणाम देकर लडक़ों को पछाड़ दिया था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 47.61 रहा था और परीक्षा में प्रथम स्थान पर जींद के कार्तिक रहे थे।