1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. हरियाणा : 10वीं परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दी जानकारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट

हरियाणा : 10वीं परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दी जानकारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 11:34 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 11:34 pm IST

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तिथि अगली सूचना तक टाल दी है।

Haryana Board- India TV Hindi
Haryana Board Image Source : PTI

चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तिथि अगली सूचना तक टाल दी है। बोर्ड ने रविवार देर रात को अपने नवीनतम बयान में कहा कि अब बोर्ड विज्ञान की परीक्षा कराने और उसके मूल्यांकन के बाद ही परिणाम घोषित करेगा। 

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लग जाने के चलते विज्ञान विषय की परीक्षा नहीं हो सकी थी। अब परीक्षा आयोजित करने और उसकी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। 

बोर्ड के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था, ‘‘हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी 3,38,096 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम आठ जून को घोषित करेगा, जिन्होंने माध्यमिक परीक्षा दी।’’ कुल 3,38,096 परीक्षार्थियों में 1,86,153 बालक और 1,51,943 बालिकाएं हैं। बोर्ड को 10वीं के उन 9,445 परिक्षार्थियों का परिणाम भी घोषित करना था जो दोबारा परीक्षा में बैठे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन