1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HP BOSE Class 12 Board Results 2018: आ गया हिमाचल बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, hpresults.nic.in पर देखें

HP BOSE Class 12 Board Results 2018: आ गया हिमाचल बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, hpresults.nic.in पर देखें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2018 02:33 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 02:43 pm IST

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) 12वीं के रिजल्ट 24 अप्रैल 2018 को घोषित हो गया...

HP BOSE Class 12 Board Results 2018 declared Live Updates, check on hpresults.nic.in | PTI- India TV Hindi
HP BOSE Class 12 Board Results 2018 declared Live Updates, check on hpresults.nic.in | PTI

HP BOSE Class 12 Board Results 2018 declared Live Updates, check on hpresults.nic.in

शिमला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) 12वीं के रिजल्ट 24 अप्रैल 2018 को घोषित हो गया। इस बार लगभग 1 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 68,469 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 69.67 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की। 12वीं के परीक्षार्थी अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वे www.examresults.net या hpresults.nic.in पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि हिमाचल बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 6 मार्च 2018 से 29 मार्च 2018 के बीच आयोजित की थी।

इस बार 12वीं की परीक्षा में 98,281 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। पिछले 2 सालों की बात करें तो 2017 में 12वीं का परीक्षा परिणाम 28 अप्रैल को आया था, जबकि 2016 के रिजल्ट की घोषणा 26 अप्रैल को हो गई थी। यदि इस बार का रिजल्ट सूचना के मुताबिक 24 अप्रैल को आ जाता है तो यह पिछले दो बार के मुकाबले थोड़ा जल्दी होगा। जैसा कि हमने आपको बताया, परीक्षार्थी अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के अलावा www.examresults.net पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अपना रिजल्ट चेक करने के इच्छुक परीक्षार्थियो को सलाह दी जाती है कि परीक्षा परिणाम चेक करते वक्त अपना ऐडिमट कार्ड पास रखें। इसके बाद ऊपर बताई गई वेबसाइट्स की लिंक्स में से किसी भी एक लिंक को खोलकर उसमें जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आगे के इस्तेमाल के लिए अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन