1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HPBSE 10th Result 2020 Delayed: आज नही जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

HPBSE 10th Result 2020 Delayed: आज नही जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 02:04 pm IST

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा आज नही की जाएगी।

hpbose 10th result 2020 delayed- India TV Hindi
hpbose 10th result 2020 delayed Image Source : FILE

HPBOSE 10th 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा आज नही की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट 5 जून 2020 यानि शुक्रवार को घोषित किया जाने वाला था। बता दें कि हिमालच प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी, लेकिन उसके बाद से कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कारण रिजल्ट की घोषणा नहीं की जा सकी थी। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट 5 जून को घोषित किया जाने वाला था, पर फिलहाल बोर्ड ने इसे आगे बढ़ा दिया है। हालांकि बोर्ड कह चुका है कि रिजल्ट उसकी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर ही जारी किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  1.     सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट को लॉग इन करें।
  2.     होमपेज पर 10th Result 2020 पर क्लिक करें।
  3.     उसके बाद उचित बॉक्स में मांगी गई सूचना को भरें।
  4.     अब सबमिट बटन को क्लिक करें।
  5.     स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो हो जायेगा।
  6.     इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने उपयोग के लिए रखलें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन