1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. HPBOSE 12th Result: इस दिन जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करे सकेंगे चेक

HPBOSE 12th Result: इस दिन जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करे सकेंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 07:14 pm IST

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानि एचपी बीओएसई (HP BOSE 12th Result) 18 जून को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा

hpbose 12th result date time check here- India TV Hindi
hpbose 12th result date time check here Image Source : FILE

Himachal Pradesh Board 12th Result 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानि एचपी बीओएसई (HP BOSE 12th Result) 18 जून को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दी है। जानकारी के अनुसार 18जून को 11:30 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर HP BOSE 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा 4 मार्च से 27 मार्च 2020 के बीच आयोजित किया जाना था। परन्तु लॉकडाउन के कारण 12 वीं कक्षा के कुछ पेपर स्थगित कर दिए गए थे। बाद में बोर्ड ने केवल भूगोल विषय के पेपर को करवाने का निर्णय लिया। यह रिजल्ट चार विषयों के आधार पर घोषित किया जायेगा शेष अन्य विषयों में जिनकी परीक्षाएं नहीं हुई हैं. में अंक उन विषयों के आधार पर दिए जायेंगे जिन विषयों की परीक्षाएं हो गई हैं।

ऐसे करें HPBOSE Class 10th Results 2020 चेक

  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
  • उस लिंक पर क्लिक करें जहां HPBOSE 10 वीं रिजल्ट 2020 ’ लिखा हो।
  • अपने लॉगिंग विवरण में Key दर्ज करके सबमिट करें।
  • HPBOSE कक्षा 10वीं बोर्ड के रिजल्ट डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन