1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS RRB Clerk Result 2019: इस दिन जारी हो सकते हैं आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स के नतीजे, ऐसे करें चेक

IBPS RRB Clerk Result 2019: इस दिन जारी हो सकते हैं आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स के नतीजे, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2019 11:14 am IST,  Updated : Sep 24, 2019 11:14 am IST

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है।

IBPS RRB Clerk Result expected soon at ibps.in- India TV Hindi
IBPS RRB Clerk Result expected soon at ibps.in

IBPS RRB Clerk Result 2019: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है। आईबीपीएस (IBPS) आरआरबी क्लर्क पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। आईबीपीएस (IBPS) आरआरबी क्लर्क फाइनल एग्जाम 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो विभाग प्रीलिम्स रिजल्ट 4 अक्टूबर को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक विभाग द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान दें कि 29 अक्टूबर को आईबीपीएस (IBPS) आरआरबी क्लर्क पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा कश्मीर रीजन के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, क्योंकि कश्मीर रीजन की परीक्षा विभाग द्वारा उस समय नहीं आयोजित किया जा सका था। वहीं विभाग की तरफ से पीओ क्लर्क मेंस एग्जाम 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड :IBPS RRB Clerk Result 2019 How to Download

  1. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन