1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IMA MAT फरवरी 2020 परीक्षा के नतीजे जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

IMA MAT फरवरी 2020 परीक्षा के नतीजे जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2020 01:25 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 01:25 pm IST

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT)फरवरी 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

ima mat result 2020- India TV Hindi
ima mat result 2020 Image Source : PTI

IMA MAT Feb 2020 result: जिन उम्मीदवारों को MAT फरवरी 2020 परीक्षा के नतीजे का इतंजार है, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT)फरवरी 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट  mat.aima.in पर जाकर परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं। 

परीक्षा 2 फरवरी 2020 से 16 फरवरी 2020 तक देश भर के विभिन्न बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी। वहीं मई 2020 एग्जाम के लिए भी ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। जो उम्मीदवार योग्य और इच्छुक है वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नोटिफिकेशन पढ़कर फिर आवेदन कर सकते हैं।

AIMA MAT Feb 2020 result: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर mat.aima.in जाएं
  2. यहां होम पेज पर मौजूद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  3. अब यहां अपनी पर्सनल डिटेल्स एंटर करें
  4. रिजल्ट आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा
  5. मैट फरवरी 2020 रिजल्ट की प्रति संभालकर रख लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

IMA