1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. KVS Result 2019: इस दिन घोषित होगें केंद्रीय विद्यालय संगठन केवीएस पीटीजी, टीजीपी, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन के परिणाम, यहां से कर पाएँगे चेक

KVS Result 2019: इस दिन घोषित होगें केंद्रीय विद्यालय संगठन केवीएस पीटीजी, टीजीपी, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन के परिणाम, यहां से कर पाएँगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 12:47 pm IST

KVS Result 2019: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) देशभर के स्कूलों में पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT), ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT), प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) समेत अहम पदों पर बंपर भर्ती के लिए आयोजित एग्जाम का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी करने वाला है।

KVS RESULT 2019- India TV Hindi
KVS RESULT 2019

KVS Result 2019: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) देशभर के स्कूलों में पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT), ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स (TGT), प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन, प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) समेत अहम पदों पर बंपर भर्ती के लिए आयोजित एग्जाम का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी करने वाला है। आगामी सोमवार को केवीएस पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, प्रिसिंपल रिजल्ट 2019 जारी कर दिया जाएगा। केवीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर केवीएस पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, प्रिसिंपल रिजल्ट 2019 देख सकते हैं. केवीएम में पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन समेत अहम पदों पर 7,622 से ज्यादा भर्तियां हैं।

हाल ही में मानव संशाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने केवीएस रिजल्ट 2019 को लेकर अहम जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन 8 जुलाई को सुबह 11 बजे केवीएस पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन रिजल्ट 2019 जारी करने वाला है. मालूम हो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पिछले साल प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स, पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स, लाइब्रेरियन और प्राइमरी टीचर के खाली पदों के लिए आवेदन मंगाए थे।

ऐसे देखें केवीएस पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, प्रिंसिपल रिजल्ट 2019 (Know How to check KVS PGT, TGT, PRT Results 2019)

  1.  केवीएस पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन रिजल्ट 2019 देखने के लिए स्टूडेंट सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in पर जाएं।

  2.  इसके बाद होमपेज पर दिख रहे KVS PGT, TGT, PRT Results 2019 पर क्लिक करें।

  3.  इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य जानकारियां डालें और फिर सबमिट करें।

  4.  इसके बाद अभ्यर्थियों को केवीएस पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन रिजल्ट 2019 दिख जाएगा।

  5.  केवीएस पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन रिजल्ट 2019 की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें, ताकि जरूरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन