1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानिए- समय और देखने का तरीका

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानिए- समय और देखने का तरीका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 10:22 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 11:46 am IST

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज दोपहर 12:00 बजे 10वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा।

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानिए- समय और देखने का तरीका- India TV Hindi
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानिए- समय और देखने का तरीका

भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा। रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने में देर हुई है। इससे पहले बोर्ड की ओर से कहा गया था कि जून के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और अब आज यह रिजल्ट होरी होगा।

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा के करीब 11.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी का इंतजार आज खत्म होने वाली है। यह सभी छात्र आज दोपहर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बता दें कि पिछले दो-तीन बार से बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी करता रहा है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण चीजें कई हद तक बदली हैं। 

कैसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले  mpbse.nic.in पर जाएं।
  2. 10वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
  4. इसके बाद सबमिट करें।
  5. रिजल्ट आपके सामने होगा।

बता दें कि बोर्ड की 10वीं के दो पेपर कोरोना वायरस के कारण रद्द भी किए गए थे। इन विषयों के मार्क्स पहले हो चुके पेपर्स के आधार पर स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन