1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. प्रियंका चतुर्वेदी के बेटे ने आईसीएसई 10वीं परीक्षा में हासिल किए 96% अंक

प्रियंका चतुर्वेदी के बेटे ने आईसीएसई 10वीं परीक्षा में हासिल किए 96% अंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2019 05:01 pm IST,  Updated : May 07, 2019 05:01 pm IST

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) द्वारा मंगलवार को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया।

Priyanka Chaturvedi- India TV Hindi
Priyanka Chaturvedi

नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा मंगलवार को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी के बेटे ने इस परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रियंका ने आईसीएसई में पास हुए सभी छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए भी शुभकामनाएं दी। 

Related Stories

आपको बता दें कि आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISEC) ने करीब 3 बजे रिजल्ट जारी किया। ICSE में कुल 98.54% विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं ISC में 96.52% विद्यार्थी पास हुए हैं। ISE में दो छात्रों ने 100% अंकों के साथ टॉप किया है। कोलकाता के देवन कुमार अग्रवाल (साइंस) और बेंगलुरू की विभा स्वामिनाथन (मानवशास्त्र) के 100-100 फीसदी अंक आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन