1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSTC Result 2019: इस दिन घोषित होंगे राजस्थान बीएसटीसी अलॉटमेंट के नतीजे, ऐसे करें चेक

BSTC Result 2019: इस दिन घोषित होंगे राजस्थान बीएसटीसी अलॉटमेंट के नतीजे, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2019 01:55 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 01:55 pm IST

Rajasthan BSTC Allotment Result 2019: राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) अलॉटमेंट रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है।

bstc result 2019- India TV Hindi
bstc result 2019

Rajasthan BSTC Allotment Result 2019: राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) अलॉटमेंट रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जा सकता है। राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bstc2019.org पर रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। राजस्थान बीएसटीसी अलॉटमेंट रिजल्ट की लिस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दी गई तारीख पर संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा। राजस्थान बीएसटीसी द्वारा दी गई तारीख पर नहीं उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिशन कैंसिल माना जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बीएसटीसी (BSTC) सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 18 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बीएसटीसी (BSTC) काउंसलिंग 3 जुलाई से 12 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। राजस्थान बीएसटीसी (BSTC) की काउंसलिंग में वहीं अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो बीएसटीसी की परीक्षा पास किए हैं। राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा में जनरल सफल होने के जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत, ओबीसी अभ्यर्थियों का 45 प्रतिशत अंक पाना जरूरी होगा। अन्य वर्ग के अभ्यर्थी परीक्षा में पास होने से संबंधित अधिक जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड : BSTC allotment 2019 How to download BSTC allotment

  1. राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. पूछी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
  4. राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अफने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन