Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan BSTC Counselling result: राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी काउंसलिंग अलॉटमेंट के नतीजे आज, bstc2019.org पर करें चेक

Rajasthan BSTC Counselling result: राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी काउंसलिंग अलॉटमेंट के नतीजे आज, bstc2019.org पर करें चेक

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 07, 2019 01:58 pm IST, Updated : Aug 07, 2019 03:38 pm IST

राजस्थान प्री डीएलएड या राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा ( Rajasthan BSTC या Pre DElEd Examination 2019) की काउंसलिंग के परिणाम आज घोषित होंगे।

Rajasthan BSTC Allotment Results 2019 declared Check details here- India TV Hindi
Image Source : Rajasthan BSTC Allotment Results 2019 declared Check details here

Rajasthan BSTC Counselling result 2019: राजस्थान प्री डीएलएड या राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा (  Rajasthan BSTC या Pre DElEd Examination 2019) की काउंसलिंग के परिणाम आज घोषित होंगे। नए शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 अगस्त (शाम 6 बजे तक) तक बढ़ा दी गई थी। रजिस्ट्रेशन फीस 6 अगस्त तक जमा कराई जा सकती थी। फर्स्ट सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 7 अगस्त यानी आज जारी होगा। प्रवेश के लिए अलॉटमेंट फीस 8 अगस्त से 13 अगस्त के बीच जमा कराई जा सकेगी। अलॉटमेंट के बाद 8 अगस्त से 13 अगस्त के बीच संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। अपवार्ड मूवमेंट के लिए 14 व 15 अगस्त को आवेदन करना होगा। अपवार्ड मूवमेंट में आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान की सूचना 16 अगस्त, 2019 को दी जाएगी। अपवार्ड मूवमेंट के बाद संस्थान में रिपोर्टिंग  17 अगस्त से 19 अगस्त के बीच हो सकेगी। राजस्थान बीएसटीसी (Rajasthan BSTC) काउंसलिंग फर्स्ट अलॉटमेंट में शामिल अभ्यर्थी संबंधित जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट  www.bstc2019.org पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Allotment Results 2019 declared Check details here
Image Source : BSTCRajasthan BSTC Allotment Results 2019 declared Check details here

बीएसटीसी के नाम से जानी जाने वाली यह परीक्षा पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कराए जाने की परिपाटी चली आ रही थी। पहली बार इसे पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा कराए जाने की पहल की गयी है। प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2019 का परिणाम (राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2019 ) 3 जुलाई को घोषित किया गया था। 80.47 प्रतिशत अंक के साथ प्रवीण कुमार ने टॉप किया था। प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2019 राज्य के सभी 33 जिलों के 2212 परीक्षा केन्द्रों पर गत 26 मई को आयोजित की गयी थी। परीक्षा में 7 लाख 51 हजार 127 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए और इनमें से 6 लाख 94 हजार 663 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड : BSTC allotment 2019 How to download BSTC allotment

  1. राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट   www.bstc2019.org पर जाने के बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. पूछी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
  4. राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement