1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan BSTC 2nd Allotment Result 2019: जल्द घोषित होंगे बीएसटीसी सेकेंड काउंसलिंग के रिजल्‍ट, ऐसे करें चेक

Rajasthan BSTC 2nd Allotment Result 2019: जल्द घोषित होंगे बीएसटीसी सेकेंड काउंसलिंग के रिजल्‍ट, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2019 03:08 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 03:08 pm IST

राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग जल्द ही बीएसटीसी का सेकेंड काउंसलिंग रिजल्ट (BSTC second counselling result 2019) जारी कर सकता है।

Rajasthan BSTC 2nd Allotment Result 2019 to be announced...- India TV Hindi
Rajasthan BSTC 2nd Allotment Result 2019 to be announced soon

Rajasthan BSTC Allotment Result 2019: राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग जल्द ही बीएसटीसी का सेकेंड काउंसलिंग रिजल्‍ट (BSTC second counselling result 2019)  जारी कर सकता है। ऐसे में नतीजों की घोषणा होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bstc2019.org पर अपनी लिस्‍ट चेक कर सकते हैं। उम्‍मीदवार ऑफिशियिल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। बता दें राजस्थान बीएसटीसी में दूसरे राउंड का रिजल्ट 26 अगस्त को जारी करना था लेकिन इसे तय समय पर जारी नहीं किया गया।  राजस्थान बीएसटीसी के अधिकारी ने बताया कि 'दूसरे चरण का रिजल्ट 29 अगस्त के बाद जारी किया जाएगा। फिलहाल दाखिले लेने वाले अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन चल रहा है।' इस रिजल्ट को आवेदक ऑफिशल वेबसाइट bstc2019.org पर जाकर देख पाएंगे। बता दें कि इससे पहले राजस्थान डीएलएड में दाखिले के लिए अपवार्ड मूवमेंट की प्रक्रिया खत्म हुई है। इसका रिजल्ट 21 अगस्त को जारी कर दिया गया था।

जिन आवेदकों का नाम अपवार्ड मूवमेंट की सूची में शामिल था उन्हें 22 से 24 अगस्त 2019 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना था। अब 29 अगस्त के बाद दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी किया जाएगा और इस रिजल्ट को आवेदक अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए देख पाएंगे। अगर आवेदक का नाम सूची में शामिल होता है तो उसे बेसिक स्कूल टीचर सर्टिफिकेट (BSTC) के डिप्लोमा कोर्स में दाखिला मिलेगा।

बता दें कि यूपी प्री डीएलेड परीक्षा में इस साल 7.50 से ज्यादा आवेदकों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का आयोजन 26 मई 2019 को किया गया था और परीक्षा का रिजल्ट 3 जुलाई 2019 को जारी किया गया था। वहीं आवेदकों को संस्थान आवंटित करने की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हो गई थी। कोर्स के लिए एक बार जमा कराई गई फीस किसी भी सूरत में आगे वापस नहीं की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन