1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RSOS: राजस्थान ओपन स्कूल बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट्स

RSOS: राजस्थान ओपन स्कूल बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 01:49 pm IST

छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिया है।

Rajasthan RSOS 10th-12th Result 2019- India TV Hindi
Rajasthan RSOS 10th-12th Result 2019

RSOS Class 10th result 2019: छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल  राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की दसवीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट  rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि RSOS 10वीं और 12वीं परिणाम सोमवार की शाम 6 बजे घोषित किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा के नतीजे देखने के लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा।

बता दें कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की तरफ से 10वीं और 12वीं एग्जाम अक्टूबर और नवंबर महीने के बीच किया गया था। आरएसओएस 10वीं एग्जाम का आयोजन 7 नवंबर 2019 से 29 नवंबर 2019 के बीच किया गया था। वहीं 12वीं एग्जाम का आयोजन 4 दिसंबर 2019 तक किया गया था।

RSOS  Class 10 12 Result 2019: ऐसे करें चेक

  1.  rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं

  2.  रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें

  3. 10th Result और 12th Result के लिंक पर क्लिक करें

  4.   डिटेल्स डालकर सब्मिट करें 

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

  6.  अब रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले लें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन