1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RRB JE Result 2019: आरआरबी जेई सीबीटी-1 एग्जाम के नतीजे जल्द होंगे जारी, ऐसे करें चेक www.rrbcdg.gov.in

RRB JE Result 2019: आरआरबी जेई सीबीटी-1 एग्जाम के नतीजे जल्द होंगे जारी, ऐसे करें चेक www.rrbcdg.gov.in

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 04:42 pm IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सप्ताह जारी कर सकता है।

rrb je result 2019- India TV Hindi
rrb je result 2019

RRB JE Result: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर इस सप्ताह जारी कर सकता है। हालांकि भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने करने को लेकर किसी भी निर्धारित तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 अगस्त से पहले जारी किया जा सकता है। आरआरबी जेई सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in समय-समय पर चेक करत रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन की मानें तो आरआरबी जेई सीबीटी-2 की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अगस्त के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी। सीबीटी-2 की परीक्षा में उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जो सीबीटी-1 की परीक्षा में सफल होंगे। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी जेई की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जून में आयोजित की गई थी। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई परीक्षा का आंसर की 11 जुलाई को जारी किया था।

आरआरबी जेई रिजल्ट ऐसे करें चेक: RRB JE 2019 Result How to Check

  • आरआरबी जेई रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  • आरआरबी जेई रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • आरआरबी जेई रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन