1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RRB Paramedical Result 2019: जल्द घोषित होंगे आरआरबी पैरामेडिकल के नतीजे, ऐसे करें चेक

RRB Paramedical Result 2019: जल्द घोषित होंगे आरआरबी पैरामेडिकल के नतीजे, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 06:06 pm IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी करेगा।

RRB Paramedical Result 2019- India TV Hindi
RRB Paramedical Result 2019

RRB Paramedical Result 2019: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी करेगा। आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आरआरबी पैरामेडिकल एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि भारतीय रेलने ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर पैरामेडिकल परीक्षा की फाइनल आंसर की 28 अगस्त को जारी किया था। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पैरामेडिकल की परीक्षा 19 जुलाई से 21 जुलाई तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि विभाग ने पैरामेडिकल परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर 27 जुलाई को जारी किया था। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड इस भर्ती के जरिए आरआऱबी पैरामेडिकल के कुल 1,923 पदों पर नियुक्तियां करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे पैरामेडिकल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 10 सितंबर से पहले जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद विभाग द्वारा लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से पैरामेडिकल एग्जाम रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी निर्धारित तिथि का ऐलान नहीं किया गया है।

आरआरबी पैरामेडिकल एग्जाम रिजल्ट ऐसे करें चेक : RRB Paramedical Result 2019 How to Apply

  1. आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. आरआरबी पैरामेडिकल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें।
  4. आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा का रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन