1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RSCIT Exam 2019: परीक्षा की आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

RSCIT Exam 2019: परीक्षा की आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 03:56 pm IST

आरएससीआईटी एग्जाम 2019 के आंसर की रिलीज होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है।

RSCIT Exam 2019 answer key released- India TV Hindi
RSCIT Exam 2019 answer key released

RSCIT Exam 2019 Answer Key Released: आरएससीआईटी एग्जाम 2019 के आंसर की रिलीज होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आरएससीआईटी(RSCIT) एग्जाम 2019 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा और रिजल्ट के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी हुई है।

बता दें कि आरएससीआईटी (RSCIT) लिखित परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की तरफ से सभी चारों सेट, सेट ए, सेट बी, सेट सी और सेट डी पेपर की आंसर की जारी कर दी गई है। आरएससीआईटी (RSCIT) लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर साधारण नियमों का पालन करते हुए अपनी आंसर की जारी कर दी है।

मालूम हो कि वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की तरफ से परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने का एक मौका दिया जाएगा। दरअसल जो उम्मीदवार आंसर की में दिए गए प्रश्नों के हल से संतुष्ट नही है वह आधिकारिक वेबसाइट rscitexam@vmou.ac.in पर जाकर अपील कर सकेंगे। अपील करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2019 है. अन्य जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

RSCIT Exam 2019 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  1. आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे RSCIT Exam 2019 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  4. नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  6. आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार आंसर की का प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन