1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SBI Clerk Prelims Result 2018: एसबीआई आज जारी कर सकता है क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा का रिजल्ट @ sbi.co.in

SBI Clerk Prelims Result 2018: एसबीआई आज जारी कर सकता है क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा का रिजल्ट @ sbi.co.in

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2018 01:53 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 04:28 pm IST

sbi clerk Prelims result 2018: एसबीआई आज  जारी कर सकता है क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, students can check their result at official website sbi.co.in

SBI- India TV Hindi
SBI

SBI Clerk Prelims Result 2018: एसबीआई आज शाम तक एसबीआई क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। मालुम हो कि एसबीआई ने गत 23,24 और 30 जून को एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रीलिमिनेरी एग्जाम का आयोजन किया था । यह परीक्षा एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित कराया गया था जिसमे परीक्षार्थियों ने 9366 क्लर्क सीटों के लिए परीक्षा दिए थे। 

एसबीआई इस जूनियर एसोसिएट प्रीलिमिनेरी के रिजल्ट देने के बाद मेन्स परीक्षा (SBI Clerk Mains Exam)  5 अगस्त को आयोजित करेगा। 

यहां पर चेक कर सकते है SBI Clerk Prelims रिजल्ट 2018

एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रीलिमिनेरी एग्जाम का रिजल्ट उम्मीदवार एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

ऐसे करे अपने रिजल्ट को चेक- steps to check SBI Clerk Prelims Result 2018

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेपों के अनुसार अपना रिजल्ट चेक पर सकते है-

स्टेप 1 : सबसे पहले आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। 
स्टेप 2 :उसके बाद होमपेज पर दिए गए Latest Announcement टैब को देखें। 
स्टेप 3 : अब SBI Junior Associates recruitment लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 4: फिर SBI Junior Associates results link पर क्लिक करें। 
स्टेप 5:  और अब अंत में आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर रिजल्ट चेक करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन