1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC JHT Final Result 2018: आज जारी हो सकता है जूनियर इंजीनियर 2018 का फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

SSC JHT Final Result 2018: आज जारी हो सकता है जूनियर इंजीनियर 2018 का फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 12:46 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जेई यानी कि जूनियर इंजीनियर 2018 का फाइनल रिजल्ट आज यानि 20 फरवरी को जारी कर सकता है।

ssc jht final result 2018- India TV Hindi
ssc jht final result 2018

SSC JHT Final Result 2018: जो उम्मीदवार काफी समय से जूनियर इंजीनियर 2018 का फाइनल रिजल्ट जारी होने का इतंजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जेई यानी कि जूनियर इंजीनियर 2018 का फाइनल रिजल्ट आज यानि 20 फरवरी को जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। 

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जूनियर हिंदी ट्रॉन्सलेटर, जूनियर ट्रॉन्सलेटर, सीनियर हिंदी ट्रॉन्लेटर और हिंदी प्रध्यापक भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा 13 जनवरी 2019 को आयोजित की गई थी। वही टियर-2 एग्जाम 22 मार्च को आयोजित किया गया था। टियर-1 और टियर-2 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को टियर-3 परीक्षा यानी कि डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की परीक्षा में बुलाया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 30सितंबर 201ॊ8 को किया गया था।

SSC JHT Final Result 2018  ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  • एसएससी जेएचटी फाइनल रिजल्ट 2018 आपके सामने होगा।
  • एसएससी जेएचटी फाइनल रिजल्ट 2018 की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC