1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SSC MTS Result 2019: जल्द घोषित होंगे एसएससी एमटीएस टियर-1 के नतीजे, ऐसे करें चेक

SSC MTS Result 2019: जल्द घोषित होंगे एसएससी एमटीएस टियर-1 के नतीजे, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 05:09 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर सकता है।

SSC MTS paper 1 results to be declared soon- India TV Hindi
SSC MTS paper 1 results to be declared soon

SSC MTS Result 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर सकता है। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-1 एग्जाम रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-1 की परीक्षा 1 अगस्त से 22 अगस्त के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-1 की परीक्षा में लगभग 19.8 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थें। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-1 परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर-2 की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-2 की परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 25 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-2 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन लिए बुलाया जाएगा। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-1 की परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों को सलाह है कि आयोग की ऑफिशइयल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाएं।

एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट ऐसे करें चेक : SSC MTS Result 2019 How  to Check

  1. एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ इंटर कर सबमिट करें। 
  4. एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. एसएससी एमटीएस टियर-1 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC