1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. तेलंगाना इंटर 1st और 2nd ईयर रिजल्ट 2018: आज घोषित हो सकता है परिणाम

तेलंगाना इंटर 1st और 2nd ईयर रिजल्ट 2018: आज घोषित हो सकता है परिणाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2018 11:20 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 12:17 am IST

TS Inter Result 2018: तेलंगाना स्टेट बोर्ड के उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है जो इंटर 1st और 2nd ईयर के रिजल्ट की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Result 2018, Telangana Inter 1st and 2nd year Result - India TV Hindi
Telangana Inter 1st and 2nd year Result 2018

TS Inter Result 2018: तेलंगाना स्टेट बोर्ड के उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है जो इंटर 1st और 2nd ईयर के रिजल्ट की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) कल रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि TS Inter Results 2018 का ऐलान कल यानी 13 अप्रैल को किया जा सकता है। यह रिजल्ट बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

आपको बता दें कि इस साल परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्रों को तेलंगाना बोर्ड के रिजल्ट के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ा है। बोर्ड की तरफ से प्राप्त सूचना के मुताबिक इस साल इस परीक्षा में करीब 9.63 लाख छात्र शामिल हुए। इनमें से इंटर 1st ईयर के लिए 4.36 लाख और 2nd ईयर के लिए करीब 5 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा इस साल फरवरी महीने में हुई थी। https://bie.telangana.gov.in/ पर जाकर इसके रिजल्ट सेक्शन में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा https://www.examresults.net/telangana/ पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन