1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन टीएनपीएससी ग्रुप IV के नतीजे हुए घोषित, ऐसे करें चेक

तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन टीएनपीएससी ग्रुप IV के नतीजे हुए घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 12:10 pm IST

तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन, TNPSC ने टीएनपीएसी ग्रुप IV रिजल्ट जारी कर दिया है।

TNPSC Group 4 Result 2019 Declared- India TV Hindi
TNPSC Group 4 Result 2019 Declared

TNPSC Group 4 Result 2019 Declared: तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन, TNPSC ने टीएनपीएसी ग्रुप IV रिजल्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु पब्लिस सर्विस कमीशन ग्रुप IV परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.tnpsc.gov.in जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। टीएनपीएससी की ओर से ग्रुप IV के लिए लिखित परीक्षा 1 सितंबर 2019 को आयोजित की गई थी।

तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन, TNPSC ने 10 सितंबर को ग्रुप IV एग्जाम की आंसर की को जारी किया था। इस वर्ष टीएनपीएससी ग्रुप IV परीक्षा में करीब 13.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब टीएनपीएससी ग्रुप IV एग्जाम रिजल्ट नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं।

How To Check TNPSC Group 4 Exam Result: तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन ग्रुप 4 एग्जाम रिजल्ट कैसे करें चेक

  1. उम्मीदवार सबसे पहले टीएनपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.tnpsc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ही Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
  4. सभी डीटेल्स भरने के बाद टीएनपीएससी ग्रुप IV रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
  5. उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

TNPSC Group 4 Result 2019 Declared: तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशऩ (TNPSC) ने कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन ग्रुप 4 परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट टीएनपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.tnpsc.gov.in पर जाकर देख सकते सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन